× Join Knowledge Hindi Me WhatsApp Channel  

Click Here

जंको टाबे (Junko Tabei) – जानिए माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला की जीवनी

माउन्ट एवरेस्ट पर चड़ने वाली दुनिया की पहली महिला जंको टाबे का आज 80वां जन्मदिन है, उनके जन्मदिन पर गूगल ने गूगल डूडल लगाकर उनका सम्मान किया है. अपने पुरे जीवन काल में उन्होंने कुल मिलकर 76 देशों की पहाड़ियों में चढाई की.

जंको टाबे जीवनी – Junko Tabei Biography In Hindi

जापान के फुकुशिमा प्रान्त के एक छोटे से कस्बे मिहारु में सन 1939 को जन्मी जंको टाबे का सपना था की वह दुनिया के सभी देशों की सबसे ऊँची पहाड़ी पर चढ़ाई करे.

जंको टाबे का कहना था की जापान के पुरुष महिलाओं से यह उम्मीद रखते थे की वह घर पर रहे और साफ़-सफाई करे, लेकिन जंको टाबे का कहना था की महिलायें भी आगे बढे, और अपना नाम दुनिया में रोशन करे. सन 1969 में जंको टाबे ने महिलाओं के लिए लेडीज क्लाइंबिंग क्लब की स्थापना की.

जंको टाबे (Junko Tabei)

16 मई 1975 को माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली जंको टाबे भले ही पहली महिला थी जो माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ी लेकिन उनका कहना था की मुझे दुनिया की सबसे ऊँची चोटी पर चढ़ने वाली 36वें व्यक्ति के रूप में याद किया जाये.

माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर लौटने के बाद उन्हें जापान के सम्राट, क्राउन प्रिंस और राजकुमारी सहित अन्य लोगों ने उनका सम्मान किया व उन्हें बधाईयाँ मिली.

1991 के दौरान अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था की “मैं अभी और पहाड़ों पर चढ़ना चाहती हूं”, 1992 में वह सात महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला भी बनी.

अपने जीवन के अंतिम समय में भी वह बीमार थी लेकिन उन्होंने ऊँची पहाड़ियों की चोटी पर चढ़ना जारी रखा था, 77 वर्ष की आयु में कैंसर की बीमारी के कारण जंको टाबे का निधन जापान में हुआ.

Leave a Comment