× Join Knowledge Hindi Me WhatsApp Channel  

Click Here

नवरात्रि पर्व पर करें माँ दुर्गा के 9 अवतार की पूजा – 9 Avatars of Maa Durga

9 Avatars of Maa Durga : यह पर्व वर्ष में दो बार आता है चैत्र शुक्ल पक्ष और अश्विन शुक्ल पक्ष इस पर्व में दुर्गा माँ के नौ रूपों की 9 दिनों तक पूजा की जाती है। नवरात्र पर्व माँ दुर्गा के नौ रूपों को नौ दिनों में क्रमश अलग-अलग स्वरूपों में दर्शाता है, और इस समय बाजारों और घरों में काफी उत्साह का माहौल बना रहता है।9-avatars-of-maa-durga-hindi

नवरात्र के इस पर्व में जो माता की सच्चे मन से पूजा करता है माता उसे मन-माँगा फल देती है। कुछ लोग इन नौ दिनों में हर दिन अलग अलग प्रकार के कपडे पहनते है। अष्टमी और नवमी के दिन लोग 9 कन्याओं की पूजा करते है और ये कन्याएं माँ दुर्गा का रूप मानी जाती है। इन कन्याओं के साथ एक भटकू भैरव की पूजा भी की जाती है।

कन्याओं की पूजा से यह फल मिलता है

कन्याओं की पूजा करने से दुःख, दरिद्रता, समाप्त होती है, सम्पूर्ण परिवार का कल्याण होता है, सुख समृधि मिलती है, व्यक्ति रोग मुक्त होता है, बिगड़े काम बनते है।

यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से इन कन्याओं की पूजा करता है तो माता उसकी मनोकामना पूरी करती है। 7 अक्टूबर को नवरात्रि का नवां दिन है और इस दिन सचे मन से घर में ये उपाय कर लेंगे तो माँ आपकी मनोकामना जरूर पूरी करेगी।

माँ दुर्गा के 9 अवतार – 9 Avatars of Maa Durga

1. शैलपुत्री- नवरात्रे के पहले दिन माँ दुर्गा के रूपों में सर्वप्रथम शैलपुत्री की रूप की पूजा की जाती है। इनका वाहन वृषभ है, ये अपने दायें हाथ में त्रिशूल धारण किये हुए है और बाएं हाथ में कमल का फूल होता है।
2. ब्रह्मचारिणी – नवरात्रे के दुसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है, इस दिन हमें पीला या सफ़ेद कपडे पहनकर पूजा करनी चाहिए।
3. चन्द्रघंटा – नवरात्रे के तीसरे दिन माँ दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की पूजा की जाती है, माँ चंद्रघंटा अपने मस्तक पर चन्द्रमा को धारण किये हुए है।
4. कुष्मामाडा – नवरात्रे के चौथे दिन माँ कुष्मामाडा की पूजा की जाती है, कुष्मामाडा देवी सूरज के घेरे में निवास करती है।
5. स्कंदमाता – नवरात्रे के पांचवे दिन माँ स्कंदमाता की पूजा की जाती है।
6. कात्यायनी – नवरात्रे के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है। यह माता विश्व महर्षि कात्यायन की पुत्री थी और इन्होने दशमी को महिषासुर का वध किया था।
7. कालरात्रि – नवरात्रे के सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा की जाती है, माँ के इस रूप की पूजा करने से तमाम असुरी शक्तियों का नाश होता है।
8. महागौरी – नवरात्रे के आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है।
9. सिधिदात्री – नवरात्रे के नावें दिन माँ सीधीदात्री की पूजा की जाती है, माँ सीधीदात्री की पूजा करने से सारे रोग कष्ट दूर होते है।

उम्मीद है की माँ दुर्गा के 9 अवतार – 9 Avatars of Maa Durga  पोस्ट सही लगी होगी, आप Comment करके अपना view रख सकते है, इस प्रकार की अन्य जानकारी को सबसे पहले पाने के लिए Subscribe करें, या  Facebook page join करें।

1 thought on “नवरात्रि पर्व पर करें माँ दुर्गा के 9 अवतार की पूजा – 9 Avatars of Maa Durga”

  1. सर अच्छा ब्लॉग लिखा हैं आपने सर हो सके तो अभी माता की chailsa भी शेयर करे.

    Reply

Leave a Comment