× Join Knowledge Hindi Me WhatsApp Channel  

Click Here

हिंदी दिवस 2022 : कैसे मिला हिंदी को राजभाषा का दर्जा

हिंदी दिवस 2022 : पुरे विश्व में बोले जाने वाली तीसरे नम्बर की भाषा, भारत की राष्ट्रभाषा, राजभाषा के नाम से जानी जाने वाली भाषा, जो की पुरे भारतवर्ष में सबसे अधिक बोले जाने वाली, लिखी जाने वाली, लोगो के द्वारा समझी जाने वाली और पढ़ी जाने वाली भाषा है वह है हिंदी और पुरे भारत में हर साल 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है

भारतीय संविधान के भाग 17 के अनुच्छेद 343 में यह लिखा गया है की –

संघ की राष्ट्रभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप अन्तरराष्ट्रीय रूप होगा।

हिंदी दिवस 2021 इन इंडिया

हिंदी दिवस का इतिहास

साल 1918 में महात्मा गाँधी जी ने हिंदी साहित्य सम्मलेन में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की बात कही। गाँधी जी के द्वारा ही इसे जनमानस की भाषा भी कहा गया था।

भारत के स्वत्रंत होने के बाद भारत की राष्ट्रभाषा क्या होगी इस पर काफी विचार विमर्श हुआ, और 14 सितम्बर 1949 को हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला, लेकिन उस समय हिंदी ना जानने वाले लोगो ने इसका विरोध किया और इस कारण अंग्रेजी को भी राजभाषा का दर्जा देना पड़ा। (हिंदी दिवस 2022)

हिंदी दिवस कैसे मनाया जाता है

14 सितम्बर यानि की हिंदी दिवस पर बहुत से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिनमे हिंदी निबंध लेखन, भाषण, वाद विवाद आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, सरकारी स्कूलों, कर्यालयों में हिंदी दिवस से लेकर पुरे 1 सप्ताह तक हिंदी सप्ताह या राष्ट्रभाषा सप्ताह मनाया जाता है जिसमे हर दिन हिंदी से जुड़ा एक कार्यक्रम रखा जाता है।

हिंदी दिवस के दिन पुरस्कार भी दिए जाते है इस दिन हिंदी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालों के लिए राजभाषा गौरव पुरस्कार और राजभाषा कृति पुरष्कार दिया जाता है।

तकनीक और विज्ञान के क्षेत्र में हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए राजभाषा गौरव पुरस्कार तकनीक या विज्ञान के विषय में लिखने वाले भारतीय लोगो को दिया जाता है जिसमे कुल मिलकर 13 पुरस्कार दिए जाते है, प्रथम, द्वितीय और तृतीय क्रमश दो लाख, डेढ़ लाख और 50 हजार की राशी दी जाती है साथ ही 10 लोगो को प्रोत्सहन पुरस्कार के रूप में दस हजार की धनराशी दी जाती है, इसके आलावा इन 13 लोगो को स्मृति चिन्ह भी भेंट की जाती है।

सरकारी कार्यों में हिंदी भाषा का उपयोग करने के उद्देश्य से हिंदी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले किसी विभाग को राजभाषा कृति पुरस्कार दिया जाता है, जिसमे 31 पुरस्कार दिए जाते है।

हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है

हिंदी को बढ़ावा देने, हिंदी का उपयोग करने, और अपनी राष्ट्रभाषा का महत्त्व लोगो को समझाने के लिए हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है,

हिंदी को लेकर लोगो का नजरिया

आज की बात करे तो हिंदी दिवस बहुत से लोग मानते होंगे, यहाँ तक की हिंदी बोलते होंगे लिखते होंगे लेकिन सच तो यह है की लोग आने वाली पीढ़ी को हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी की और ध्यान रखने की बात कहते है।

हिंदी को अपनी राजभाषा कहने वाले ही लोग अपने बच्चोँ को हिंदी न सिखाकर अंग्रेजी सिखाने की सोच रखते है, क्योंकि उन्हें लगता है यदि अंग्रेजी आएगी तो ही सफल हो पायेगा या फिर कुछ कर पायेगा, लेकिन सच्ची बात तो यह है की देश में बेरोजगार वे लोग भी है जिन्हें अंग्रेजी आती है।

भाषा केवल संचार का एक माध्यम है, इससे हम अपनी बात को सामने वाले व्यक्ति को समझा सकते है भाषा का केवल इतना ही उपयोग है और बात रही कुछ करने की या जीवन में सफल होने की तो उसके लिए हमें किसी भी काम का अनुभव या ज्ञान होना जरूरी है न की किसी भाषा का।

Leave a Comment