× Join Knowledge Hindi Me WhatsApp Channel  

Click Here

शिक्षक दिवस 2022: शिक्षक दिवस कब, क्यों मनाया जाता है

शिक्षक दिवस 2022 – प्रतिवर्ष भारत में 5 सितम्बर के दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिन डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन होता है और उन्ही के जन्म दिन को शिक्षक दिवस में रूप में मनाया जाता है, भारत के सभी शिक्षकों के लिए यह दिन समर्पित है क्योंकि एक शिक्षक ही ऐंसा व्यक्ति होता है जो छात्र के जीवन को एक नयी दिशा की और ले जाता है।

शिक्षक दिवस 2021 teachers-day in hindi in india

शिक्षक दिवस 2022 : Teacher’s Day In Hindi

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्वत्रंत भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दुसरे राष्ट्रपति थे, इन्होने अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाये जाने की इच्छा व्यक्त की थी, शिक्षक दिवस अपने गुरुओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी गावं में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था, बचपन से ही डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किताबें पढ़ने का बहुत शौक था, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने मद्रास के क्रिसिचियन कॉलेज से दर्शनशास्त्र का अध्यन किया।

1918 में उनकी न्युक्ति सहायक प्रध्यापक के तौर पर मैसूर महाविद्यालय में हुई, इसके बाद इसी कॉलेज में प्रध्यापक भी रहे,  1931 से 1936 तक ये आन्ध्र विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर भी रहे, 1936 में ऑक्सफ़ोर्ड युनिवर्सिटी के इन्हें Eastern religion and ethics (पूर्वी धर्म और नैतिकता) विषय पढ़ने के लिए बुलाया,  16 साल तक इन्होने यहाँ अध्यापन का कार्य किया।

1937 से 1941 तक इन्होने जार्ज पंचम कॉलेज जो की कलकत्ता विश्वविद्यालय के अंतर्गत था में भी प्रोफेसर रहे, 1939-48 तक यह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चांसलर भी रहे,  1946 में यूनेस्को में भारतीय प्रतिनिधि के तौर पर भी शामिल रहे , 1952 में इन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया, 1953-62 तक यह दिल्ली विश्वविद्यालय के चांसलर रहे।

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मृत्यु 17 अप्रैल 1975 को चेन्नई में हुई।

शिक्षक दिवस कैसे मनाया जाता है

शिक्षक दिवस के दिन भारतीय स्कूलों में शिक्षकों को विश्राम दिया जाता है शिक्षकों के बदले छात्र ही एक शिक्षक के तौर पर छात्रों को पढ़ाते है, स्कूलों में शिक्षक दिवस के मौके पर कार्यक्रम किये जाते है, छात्रों के द्वारा शिक्षकों को कार्ड, पुष्प, और लेखन सामग्री जैसे पेन आदि उपहार देकर इस दिन को शिक्षकों के लिए खास बनाया जाता है।

5 सितम्बर को शिक्षक दिवस भारत में मनाया जाता है या यह भी कह सकतें है की यह राष्ट्रीय शिक्षक दिवस का दिन है लेकिन 5 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है, भारत में 5 सितम्बर को मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस का महत्व इतना है की यह भारतीय शिक्षकों को साम्मान देने केलिए मनाया जाता है, जबकि 5 अक्टूबर को मनाये जाने वाले अन्तराष्ट्रीय शिक्षक दिवस का महत्त्व इतना है की इसे शिक्षा का महत्त्व, शिक्षा देने वाले शिक्षक की भूमिका आदि को मद्देनजर रखते हुए मनाया जाता है।

प्रश्न 01 – शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- भारत में शिक्षक दिवस को हर साल 5 सितम्बर को मनाया जाता है।

प्रश्न 02- शिक्षक दिवस किसकी याद में मनाया जाता है?

उत्तर- शिक्षक दिवस को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में उनके जन्मदिन पर मनाया जाता है।

प्रश्न 03- शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर – शिक्षक दिवस गुरुओं को सम्मान देने, शिक्षकों का छात्रों के जीवन में महत्त्व आदि उदेश्य से मनाया जाता है।

प्रश्न 04- भारत में पहला शिक्षक दिवस कब मनाया गया?

उत्तर- भारत में सबसे पहला शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को 1962 से मनाया शुरू हुआ।

प्रश्न 05- भारत की प्रथम महिला शिक्षिका कौन थी ?

उत्तर- सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थी।

प्रश्न 06- शिक्षक दिवस 2022 कौन से नम्बर का शिक्षक दिवस है?

उत्तर- शिक्षक दिवस 2022 भारत में मनाये जाने वाला 60वां शिक्षक दिवस है।

प्रश्न 07- भारत में इस समय लगभग कितने शिक्षक होंगे

उत्तर- यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (यूडीआईएसई) के अनुसार भारत में लगभग 96.8 लाख के लगभग शिक्षक (UDISE) में साल 2019-20 में रजिस्टर्ड थे।

Leave a Comment