World Laughter Day Hindi : 5 मई के दिन को पुरे विश्व में विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day) के रूप में मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत 1998 में मुंबई से हुई थी और तब से लेकर आज तक इसके 22 वर्ष पुरे हो चुके है। सबसे पहला हास्य दिवस 10 मई 1998 को मनाया गया था, और इसको मनाये जाने का श्रेय डॉ मदन कटारिया को जाता है।
डॉ कटारिया का कहना था की किसी भी व्यक्ति के चहरे के भाव उनकी भावनाओं पर प्रभाव डाल सकती है। देश विदेश में वैज्ञानिकों के द्वारा किये गए शोधों में भी इस बात की पुष्टि की जाती है, और इसकी अहमियत अब इतनी हो चुकी है की दुनिया के लगभग 100 देशों में लाफ्टर डे को मनाया जाता है।
- अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विशेष -Happy Labour Day
- जानिए Brothers Day (भाइयों का दिन) के बारे में – भाइयों की प्रसिद्ध जोड़ियाँ
World Laughter Day Hindi
हँसना सभी के लिए बहुत फायदे मंद होता है क्योंकि यह किसी व्यक्ति को शारीरिक तौर पर ही नहीं बल्कि मानशिक तौर पर भी स्वस्थ रखता है। इसके आलावा हँसने से कोई भी व्यक्ति अच्छी नीद और अपने दिल को स्वस्थ रखने के साथ साथ तनाव व चिंता को भी कम करने में मदद करता है।
World Laughter Day को मनाये जाने का उद्देश्य
वर्ल्ड लाफ्टर डे को मनाये जाने का सबसे बड़ा उद्देश्य हंसी से लोगो को मिलने वाले लाभों से लोगो को जागरूक करना है। हंसी क्रोध को भी बस में करने के लिए एक बहुत उपयोगी उपचार के तौर में भी काम करती है।
डॉ मदन कटारिया का मानना था की हँसी चाहे वह नकली हो या वास्तविक उससे कुछ फर्क नहीं पड़ता क्योंकि इसका अंतर केवल हमारे मन को पता होता है लेकिन शरीर पर इस तरह की हँसी से भी अच्छा असर पड़ता है।
हँसने से होने वाले फायदे
- हँसना स्वस्थ्य रहने की एक दवा है क्योंकि यह बहुत से लाभ सभी को देती है जिसमे तनाव, या दिल के दौरे जैसे बड़ी बड़ी बिमारियों आदि में हसना मनुष्य को लाभ देता है।
- हँसने से आपका तनाव दूर होगा जिससे बेहतर नीद आती है।
- हँसने से ब्लड प्रेशर में भी सुधार लाया जा सकता है।
- शोध के अनुसार यह भी पुष्टि की जा चुकी है की 10 से 15 मिनट तक हँसने से 40 कैलोरी बर्न की जा सकती है।
- लम्बे समय तक जीने के लिए भी हंसी बहुत महत्वपूर्ण है।
- हँसने से सकरात्मक विचार भी आते है।
- इम्युनिटी सिस्टम को बेहतर बनाये रखने केलिए हसना बहुत अच्चा है।
इस World Laughter Day Hindi 2020 में अपने परिवार, दोस्तों के साथ हो आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ जुड़े रहने में आपकी मदद करेगा।