× Join Knowledge Hindi Me WhatsApp Channel  

Click Here

विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2020 / World Health Day in Hindi – स्वास्थ्य के प्रति प्रत्येक व्यक्ति का ध्यान खीचने के लिए पुरे विश्व में 7 अप्रैल के दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस ( World Health Day ) के रूप में मनाया जाता है. एक अच्छे जीवन को जीने के लिए स्वस्थ रहना एक महत्वपूर्ण बात होती है, क्योंकि अच्छी तरह से तभी जीवन व्यतीत किया जा सकता है जब शरीर स्वस्थ हो।World Health Day 2020 Theme In Hindi

पुरे विश्व में प्रतिवर्ष लाखो करोड़ों की संख्या में लोग बीमारियों से ग्रस्त होते है, लेकिन इन बीमारियों में कुछ बीमारियों के लिए लोगो को इलाज, दवाई की, तो कुछ बीमारियों के लिए लोगो को एक सलाह की जरूरत होती है, क्योंकि स्वास्थ्य पर असर केवल किसी वेक्टिरिया के शारीर में आने से ही नहीं बल्कि बिना बेक्टरिया के भी स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जैसे तनाव, पैनिक अटैक, एंजायटी आदि का स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस / World Health Day In Hindi

विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल मानव के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक और सामाजिक तौर पर मानव के स्वस्थ रहने के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यदि मानव पूर्ण रूप से स्वस्थ रहना चाहता है, तो उसे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होना होगा. राष्ट्रिय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन / World Health Organization) के द्वारा किया जाता है।

मानव को स्वस्थ रहने के लिए जागरूप होना बहुत जरूरी है क्योंकि जागरूप होने पर ही किसी भी बीमारी से बचा जा सकता है, और यदि बीमारी का सही समय पर इलाज किया जाये तो इससे बचा भी जा सकता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत

सन 1949 में WHO के द्वारा स्विजरलैंड के जानेवा शहर में स्वास्थ्य से सम्बंधित एक सभा का आयोजन किया गया था, और इस सभा में विश्व स्तर पर स्वास्थ्य दिवस मनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया था जो सभा के द्वारा मंजूर भी कर लिए गया था और इसी सभा में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाये जाने का फैसला किया गया।

इसके बाद पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 1950 से मनाया गया था. विश्व स्वास्थ्य संगठन में 194 सदस्य देश शामिल है जिनमे से भारत भी इसका इस सदस्य है, WHO का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जनेवा शहर में स्थित है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस कैसे मनाया जाता है

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के सरकारी, निजी, NGO के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अनेक जगहों पर किया जाता है, जिसमे लोगो के लिए निशुल्क सुविधा दी जाती है, वही सोशल मीडिया, न्यूज़ पेपर, टीवी में भी स्वास्थ्य के प्रति लोगो को जागरूप कर स्वास्थ्य से सम्बंधित सलाह दी जाती है।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करे

शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए बहुत से उपाय है और ये उपाय आधुनिक युग की देन नहीं बल्कि इनका वर्णन पुराणों में भी मिलता है, और इनकी सहायता आज भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ली जाती है –

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना लाभदायक होता है, व्यायाम करने के लिए सुबह का समय अच्छा माना जाता है. प्रतिदिन व्यायाम के लिए 5 से 30 मिनट का समय देने पर शरीर को बीमारीओं से स्वस्थ रखा जा सकता है।
  • शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए भोजन भी जरूरी है, भोजन हमारे शारीर के लिए विकास का काम करता है यह सभी जानते है लेकिन भोजन करना का भी एक तरीका होता है क्योंकि भोजन को एक सही तरीके से नहीं कर पाना स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।अत्यधिक भोजन भी शारीर के लिए हानिकारक होता है और कम भोजन भी, इसलिए हमें सामान्य भोजन करना चाहिए।
  • आजकल लोग फास्टफूड को भोजन के रूप में देखते है लेकिन वह भोजन नहीं है क्योंकि फास्टफूड चाहे खाने में अच्छा लगता हो और वह हमारा पेट भी भर देता हो लेकिन इसका अत्यधिक सेवन करने से आने वाले समय में यह विभिन्न प्रकार की बीमारियां को भी जन्म देता है।
  • प्रतिदिन यदि मानव कम से कम 5 मिनट जॉगिंग करता है तो वह अपने जीवन में निरोग रख सकता है, इसलिए प्रतिदिन कम से कम 5 मिनट जॉगिंग  करने का नियम जरूर बनाये।
  • शरीर को मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखना भी जरूरी है जिसके लिए हमें किसी भी परेशानी में तवाव की स्थिति से बचना चाहिए और इसके लिए अपने मन को शांत रखने के लिए हमें किसी टूर का भी आयोजन कर सकते है।

World Health Day Theme

World Health Day 2019 Theme – Universal health coverage: everyone, everywhere थी, जिसका मतलब है की पूरी दुनिया में रहने वाले सभी लोगो को स्वास्थ्य सुविधा मिले।

World Health Day 2020 Theme – Support Nurses And Midwives जिसका मतलब है नर्सों और दाइयों का समर्थन करें, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह स्वास्थ्य दिवस उन सभी नर्शों और दाइयों के लिए समर्पित किया है जो कोरोना वायरस COVID -19 से लोगो को बचाने का काम कर रहे है।

Leave a Comment