Khel Divas Kab Manaya Jata Hai – Knowledge Hindi Me https://www.knowledgehindime.com KnowledgeHindiMe - is Blog par aapko Biography, Special Day, Festival, Education, Motivation ki jaankari Hindi me di jati hai. Fri, 27 Aug 2021 18:00:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 https://i0.wp.com/www.knowledgehindime.com/wp-content/uploads/2021/05/cropped-knowledge.png?fit=32%2C32&ssl=1 Khel Divas Kab Manaya Jata Hai – Knowledge Hindi Me https://www.knowledgehindime.com 32 32 163273285 राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है – National Sports Day In Hindi https://www.knowledgehindime.com/national-sports-day-hindi/ https://www.knowledgehindime.com/national-sports-day-hindi/#respond Thu, 26 Aug 2021 18:30:00 +0000 http://knowledgehindime.com/2018/08/29-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8/ Read more]]> Khel Divas Kab Manaya Jata Hai : प्रतिवर्ष 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाडी मेजर ध्यान चन्द्र / Major Dhyan Chand के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस / National Sports Day के रूप में मनाया जाता है।Khel Divas Kab Manaya Jata Hai

देश को स्वर्ण दिलाने के साथ साथ मेजर ध्यान चन्द्र को हॉकी का महान जादूगर भी कहा जाता है क्योंकि इन्होने हॉकी को नई ऊंचाई तक भी पहुँचाने में अपना योगदान दिया था।

पूरा विश्व खेल दिवस मनाता है लेकिन सभी देशों के खेल दिवस मनाये जाने का इतिहास और तरीकें भी अलग है, और इसी तरह से भारत का भी राष्ट्रीय खेल दिवस मनाये जाने का अपना एक इतिहास है, तो चलिए जानते है हम अपने राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में –

राष्ट्रीय खेल दिवस हिंदी में / National Sports Day In Hindi

इस दिन खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिओं को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति जी के द्वारा राजीव गाँधी खेल रत्न, ध्यानचन्द्र पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार के साथ साथ अन्य राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

इस दिन पर खिलाडियों के साथ साथ खिलाडिओं को दिशा निर्देश देने वाले कोचों को भी पुरुस्कार और सम्मान दिया जाता है, क्योंकि खिलाडियों के पीछे उनकी मेहनत के आलावा उनके कोच का हाथ भी होता है। कोचों को दिए जाने वाले पुरुस्कार में द्रोणाचार्य पुरुस्कार एक महत्पूर्ण पुरुस्कार है।

इस दिन स्कूलों, कॉलेज के द्वारा खेल प्रतियोगिता रखी जाती है जिसमे छात्र भाग लेते है। स्कूलों में सभी बच्चों के द्वारा खेल कूद में में भाग लिए जाता है व स्कूल के द्वारा विजेताओं की घोषणा कर उन्हें इनाम दिया जाता है। स्कूलों में बच्चों के लिए जितनी जरूरी पढाई होती है उतनी ही जरूरी खेल कूद भी है।

भारत सरकार के द्वारा 2012 में मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस / National Sports Day के रूप में मनाया जाने का फैसला लिया गया था। मेजर ध्यान चन्द्र को “हॉकी का जादूगर” कहा जाता था जिन्होंने अपने हॉकी कैरियर में 1000 से भी अधिक गोल किये थे।

दुनिया के सबसे बेहतरीन हॉकी खिलाडीयों में से एक मेजर ध्यानचन्द्र के सम्मान में दिल्ली में बनाये गए स्टेडियम को ध्यानचन्द्र नेशनल स्टेडियम नाम दिया गया और इस स्टेडियम में हॉकी के खेल करवाए जाते है। राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचन्द्र के जन्म दिन के साथ साथ खेल के प्रति युवाओं को प्रोत्साहन देने का भी उद्देश्य रखता है। Khel Divas Kab Manaya Jata Hai

खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला राजीव गाँधी खेल रत्न का नाम अब बदलकर ध्यानचन्द्र खेल रत्न कर दिया गया है जिसका ऐलान 6 अगस्त 2021 को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया, इनके नाम पर इस खेल रत्न का नाम किये जाने के लिए जनता ने सरकार से अनुरोध किया था।

मेजर ध्यानचन्द्र / Major Dhyan Chand

मेजर ध्यानचन्द्र का जन्म इलाहाबाद उत्तरप्रदेश में 29 अगस्त 1905 को हुआ था. यह 16 वर्ष की उम्र में सेना में भर्ती हुए थे और यहाँ से ये अपनी मेहनत और कोच के दिए गए शिक्षण से भारतीय हॉकी टीम में कप्तान बने।

हॉकी में अच्छे प्रदर्शन से इनका सेना में प्रोमोशन होता गया और इन्हें सेना में कमीशन ऑफिसर के तहत मेजर के पद का सम्मान दिया गया।

अपने हॉकी करियर में इन्होने भारत को 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक खेलों में 3 स्वर्ण पदक दिलाये और यह एक मात्र ऐंसे हॉकी खिलाडी है जिन्हें देश का तीसरा सबसे बड़ा सिविलियन पुरस्कार पदम् भूषण से सम्मानित किया गया था।

हॉकी में अपना जादू चलने वाले मेजर ध्यान चंद को तहनाश रुडोल्फ हिटलर ने भी जर्मनी के ओर से खेलने की पेशकश की थी। हॉकी से सन्यास लेने के बाद भी ये हॉकी से कोच के रूप में जुड़े रहे जिसमे इन्होने राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाल में मुख्य कोच के रूप में काम किया। इन्होने अपनी आत्मकथा “गोल” में लिखा था की आपको यह मालूम होना चाहिए की मैं एक साधारण इन्सान हूँ।

प्रश्न.1- Rashtriya Khel Divas Kab Manaya Jata Hai?

उत्तर- प्रतिवर्ष मेजर ध्यानचन्द्र जी के जन्म दिवस यानि की 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है

प्रश्न.2- राष्ट्रीय खेल दिवस किसकी याद में मनाया जाता है ?

उत्तर- मेजर ध्यान चन्द्र / Major Dhyan Chand की याद में

प्रश्न.3- राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत कब हुई ?

उत्तर- 2012 से

हमें अपने भारत के सभी खिलाडियों पर पूरा गर्व होना चाहिए क्योंकि हमारी इस जमींन में ऐंसे बहुत से खिलाडीयों का जन्म हुआ जिन्होंने पुरे विश्व में हमारे देश का नाम रोशन किया और इसके चलते हमारी पुरे विश्व  एक अलग पहचान बनी, साथ ही यह सब देश के युवाओं को प्रेरित करने के लिए भी बहुत अहम् रहे

]]>
https://www.knowledgehindime.com/national-sports-day-hindi/feed/ 0 62