× Join Knowledge Hindi Me WhatsApp Channel  

Click Here

ओल्गा लैडिज़ेनस्काया की जीवनी – Olga Ladyzhenskaya In Hindi

ओल्गा लैडिज़ेनस्काया – Olga Ladyzhenskaya Biography In Hindi :रूस की महान गणितज्ञ ओल्गा लैडिज़ेनस्काया ( Olga Ladyzhenskaya ) के 97वें जन्मदिन पर उन्हें गूगल डूडल पर लगाकर सम्मानित किया गया है. बहुत सी कठिनाईनाई के होने के वावजूद भी कैसे इन्होने सम्पूर्ण विश्व को गणित के क्षेत्र मे  ज्ञान देने के लिए अपना जीवन व्यतीत किया  इनके बारे में जानने के लिए चलिए जानते है, ओल्गा लैडिज़ेनस्काया की जीवनी / Olga Ladyzhenskaya In Hindi के बारे में –ओल्गा लैडिज़ेनस्काया की जीवनी (Olga Ladyzhenskaya biography)

ओल्गा लैडिज़ेनस्काया की जीवनी / Olga Ladyzhenskaya In Hindi

ओल्गा लैडिज़ेनस्काया / Olga Ladyzhenskaya का जन्म 7 मार्च 1922 को रूस स्थित कोलोग्रिव शहर में हुआ था. इनके माता पिता का नाम Anna Mikhailovna और Aleksandr Ivanovich Ladýzhenski था. इनके पिता एक गणित के अध्यापक थे लेकिन इनके पिता को सोवियत अधिकारिओं के द्वारा जेल में मार डाला गया था क्योंकि इनके पिता पर राज्य का दुश्मन होने का आरोप लगाया गया था. उस समय ओल्गा लैडिज़ेनस्काया / Olga Ladyzhenskaya मात्र 15 साल की थी और इस कारण इनका बचपन बहुत सी कठिनायों के बिच गुजरा.

इनके परिवार में माता पिता के आलावा इनकी बहन और भाई भी थे जिनमे से ओल्गा लैडिज़ेनस्काया / Olga Ladyzhenskaya सबसे बड़ी थी, और पिता की मृत्यु हो जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी भी इनके पास थी, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण  इनकी माता और बहन कपड़े, साबुन, जूते बेचा करती थी.

इनके पिता गणित के अध्यापक थे जिस कारण इनकी भी गणित भी रूचि थी, जब यह 8 साल की थी तो इनके पिता के द्वारा इन्हें गणित में ज्यामिति को पढ़ाना शुरू किया और इसके चलते गणित में रूचि बढ़ने के साथ इन्हें गणित की अच्छी जानकारी होने लगी थी और यह बड़ी आसानी से गणित के प्रश्नों को हल किया करती थी.

कठिन परिस्तिथियों से गुजरने के बावजूद भी इन्होने माध्यमिक विद्यालय से पढाई पूरी की और इनका पढाई में अच्छा प्रदर्शन था जिस कारण इनके स्नातक में भी सर्वश्रेष्ठ परिणाम रहा लेकिन इसके वावजूद भी इन्हें स्टेट युनिवर्सिटी में दाखिला नहीं दिया गया और इसकी वजह इनके परिवार पर लगाया गया राज्य के दुश्मन होने का आरोप था.

इन्होने माध्यमिक स्कूल में छात्रों को गणित पढ़ना शुरू किया और इसके कुछ वर्षों के बाद इन्हें मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला और यहाँ ओल्गा लैडिज़ेनस्काया ( Olga Ladyzhenskaya ) ने प्रसिद्ध गणितज्ञ इवान पेट्रोवस्की के तहत अध्यन करने का मौका मिला.  मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से ही अपनी पीएचडी की डीग्री पूरी करने के बाद इन्होने स्टेक्लोव गणितीय संस्थान में गणितीय भौतिकी की प्रयोगशाला का नेतृत्व किया।

सोवियत संघ के पतन और आर्थिक दवावों के कारण यह रहने के लिए रूस चले गए. 1959 में ओल्गा लैडिज़ेनस्काया सेंट पीटर्सबर्ग गणितीय सोसाइटी के सदस्य बनी और इसके बाद 1990 में अध्यक्ष बन गयी. गणित में रूचि होने के आलावा यह प्रकृति और कला में भी रूचि रखती थी.

इन्होने आशिंक अवकल समीकरण और द्रव गतिविज्ञान के क्षेत्र में अपना शानदार योगदान दिया. ओल्गा लैडिज़ेनस्काया ( Olga Ladyzhenskaya ) को 2002 में रुसी ऑफ़ साइंसेज  के द्वारा गणित के क्षेत्र में दिए अपने शानदार योगदान के लिए लोमोनोसोव गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया. इसके आलावा इन्हें फ़ील्ड्स मैडल क्लॉस रोथ और रेने थॉम सम्मानों के द्वारा भी सम्मानित किया गया।

ओल्गा लैडिज़ेनस्काया / Olga Ladyzhenskaya की मृत्यु 82 वर्ष में उम्र में 12 जनवरी 2004 को सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में हुई.

गूगल डूडल पर गूगल लिखने के साथ साथ इनका चित्र और इनके द्वारा दी गयी गयी अवकल समीकरण को भी गूगल डूडल पर दिखाया गया है. एक महिला होने के साथ साथ परिवार की आर्थिक स्थिति सही ना होने के बाद भी और परिवार और समाज में दोस्तों से ज्यादा दुश्मन होने के वावजूद भी इन्होने सम्पूर्ण विश्व को गणित के क्षेत्र में ज्ञान दिया.

उम्मीद है की ओल्गा लैडिज़ेनस्काया की जीवनी / Olga Ladyzhenskaya In Hindi जानकारी से आपको कुछ जानने को मिला होगा, यदि यह जानकारी आपको पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी जरूर शेयर करे. इस आर्टिकल से सम्बंधित अपने विचार रखने के लिए आप कमेंट कर सकते है.

1 thought on “ओल्गा लैडिज़ेनस्काया की जीवनी – Olga Ladyzhenskaya In Hindi”

Leave a Comment