× Join Knowledge Hindi Me WhatsApp Channel  

Click Here

25 सैनिको से शुरू हुई भारतीय वायु सेना और आज ……..

Vayu Cena Diwas Kab Manaya Jata Hai – 8 अक्टूबर के दिन को भारतीय वायु सेना दिवस / Indian Air Force Day  के रूप में मनाया जाता है। साल 2021 में भारतीय वायु सेना का 89वां स्थापना दिवस मनाया गया।

वायु सेना, भारतीय सेना का एक अंग है जो देश की 25000 किमी से भी अधिक हवाई अंतराष्टीय सीमा पर नजर रखते हुए देश की सुरक्षा करती है। वर्ष 2021 में वायु सेना अपने 89 वर्ष पुरे करने जा रही है। आपको बता दे की विश्व में सबसे बड़ी वायु सेना की लिस्ट में भारतीय वायु सेना का चोथे नंबर की सेना है।

Vayu Cena Diwas Kab Manaya Jata Hai

भारतीय वायु सेना दिवस / Indian Air Force Day

स्वतंत्रता से पहले भारतीय वायु सेना को रॉयल भारतीय वायु सेना के नाम से जाना जाता था, आजादी के बाद सन 1950 में रॉयल शब्द हटाकर इसका नाम हुआ भारतीय वायु सेना, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आजादी से पहले जब भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई थी तो कुल 25 सैनिको के साथ इसका गठन हुआ था।

भारतीय वायु सेना का कमांडर इन चीफ भारत का राष्ट्रपति होता है, वायु सेना में वायु सेना अध्यक्ष जिसे की एयर चीफ मार्शल कहते है, बर्तमान समय में वायु सेना के एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी है, जो हाल ही में वायु सेना की 27 वें नंबर के प्रमुख बने।

भारतीय वायु सेना के पास माल वाहक विमान बोइंग 737, HS 748, ERJ 135, 78 MKI, प्रशिक्षण विमान HPT 32 Deepak, BAE Howk गुप्तचर विमान IAI Searcher, IAI Heron, हैलीकॉप्टर चेतक, चीता, MI 17, MI 25, MI 35 फाइटर विमान राफेल, तेजस, सुखोई-30, जगुआर, मिग 27, मिग 29, IAI Harpy, डसॉल्ट मिराज 2000,  को मिलकर कुछ 1500 विमान मौजूद है।

इनके आलावा भारतीय वायु सेना के पास आइएल-७८ एमकेआई टैंकर भी है, भारतीय वायु सेना में लगभग 170000 सैनिक,  1720 से भी अधिक विमान मौजूद है।

भारतीय वायु सेना का इतिहास / History Of Indian Air Force

1926 को स्कीन कमेटी की सिफारिश के आधार पर 1 अप्रैल 1933 को भारतीय वायु सेना / Indian Air Force का गठन किया गया था लेकिन इसका अधिकारिक तौर पर गठन 8 अक्टूबर 1932 को हुआ था। भारतीय वायु सेना के तहत पहली वायुयान उडान 1 अप्रैल 1933 को भरी गई। द्वितीय विश्व युद्ध में भी भारतीय वायु सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

बिट्रिश सरकार के समय रॉयल ऐरफोर्स के सहायक दल के रूप में भारतीय वायु सेना / Indian Air Force का गठन किया गया था। इस दल के अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण इसे रॉयल वायु सेना के नाम से जाना जाने लगा था लेकिन आजादी के बाद से रॉयल शब्द को हटाकर इसका नाम भारतीय वायु सेना कर दिया गया।

भारतीय वायु सेना हिंदी में जानकारी

  • भारतीय वायु सेना / Indian Air Force का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • प्रथम वायु सेना प्रमुख मार्शल सुब्रुतो मुखर्जी थे। वर्तमान समय में वायु सेना चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी है।
  •  लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में वायु सेना के बहुत से रिकॉर्ड दर्ज है।
  • पाकिस्तान युद्ध, चीन युद्ध, कारगिल युद्ध में वायु सेना की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
  • भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है “नभ:स्पृशं दीप्तम” | यह वाक्य भगवान् श्रीकृष्ण के द्वारा महायुद्ध के समय अर्जुन को दिए गए उपदेश का एक अंश है जिसका वर्णन गीता के ग्यारहवें अध्याय में मिलता है।
  • भारतीय वायु सेना विश्व की चोंथे नंबर की सबसे बड़ी सेना है।
  • वायु सेना में 300 से भी ज्यादा लड़ाकू विमान, 170000 सैनिको को मिलकर कुल 1720 विमान है।
  • वायु सेना का देश में सबसे ऊँचा एयर बेस स्यचिन ग्लेशियर में स्थित है जिसकी ऊंचाई 22000 फिट है।
  • “ओपरेशन राहत” भारतीय वायु सेना का चलाया गया विश्व का सबसे बड़ा ओपरेशन था।

Indian Air Force Day Theme

प्रत्येक साल भारतीय वायु सेना दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है भारतीय वायु सेना दिवस 2021 की थीम है “आत्मनिर्भर और सक्षम” वायु सेना दिवस 2019 थीम थी – “अपनी वायु सेना को जानो

Vayu Cena Diwas Kab Manaya Jata Hai

हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है।

वायु सेना की स्थापना कब हुई

भारतीय वायु सेना का गठन आधिकारिक तौर पर 8 अक्टूबर 1932 को हुआ।

वायु सेना का मुख्यालय कहाँ है

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) का मुख्यालय (Headquarters) नई दिल्ली (New Delhi) में है।

भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य क्या है

भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य जो की गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है नभः स्पृशं दीप्तम् है जिसका मतलब है की गर्व के साथ आकाश को छूना है।

Leave a Comment